Advertisement

पानबिहार पुलिस का कमाल, पहले चोर पकड़े फिर दर्ज हुई एफआईआर

टीआई बोले…चोरी की बैटरियां बेचते उसके पहले दबोचा तो खुली पोल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कई लोगों को शिकायत रहती है कि पुलिस सुनती नहीं, चोरी हो जाए तो लंबे समय तक जांच करती है, चोरी का माल मिल जाना तो बड़ी बात है चोर भी नहीं पकड़ाते, लेकिन पानबिहार चौकी में एक नया मामला सामने आया जिसमें पुलिस ने पहले चोरों की गैंग को पकड़ा। पूछताछ की और चोरी का माल जब्त करने के बाद फरियादी को सूचना देकर थाने बुलाया फिर एफआईआर दर्ज कराई।

खबर यह है कि शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पानबिहार के स्टोर रूम से 10 दिन पहले एक नाबालिग सहित 4 युवकों ने सोलर पैनल की 5 बैटरी चोरी की। उसे बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे थे। पानबिहार टीआई को मुखबिर ने इसकी सूचना दे दी। पुलिस टीम युवकों को पकड़ कर थाने लाई। चौकी प्रभारी जयंत डामोर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन युवक एक नाबालिग के साथ सोलर पैनल की 5 बैटरी सस्ते दामों में बेचने के लिए घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए पारदीखेड़ा थाना घट्टिया निवासी 19 वर्षीय क्रिश पिता राजकुमार, आदित्य पिता जिदगिर 20 वर्ष, पवितराज सिसौदिया पिता तेजकुंवर 25 वर्ष और एक अन्य बालक को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से एक लाख चार हजार रुपए कीमत की पांच सोलर बैटरी जब्त की।

Advertisement

पूछताछ में बताया चोरी का स्थान
प्रभारी डामोर ने जब चारों से पूछताछ शुरू की तो उन्होंने बताया कि करीब 10 दिन पहले पानबिहार के शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टोर रूम से उक्त बैटरी चोरी की थी। स्टोर रूम की खिडक़ी का दरवाजा खुला था। अंदर सामान रखा दिखा तो चोरी की योजना बनाई। खिडक़ी के रास्ते ही स्टोर रूम में घुसकर 5 बैटरी चोरी की थी।

डॉक्टर ने दर्ज कराई रिपोर्ट
पुलिस ने शासकीय स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. राघव पिता मुन्नालाल वर्मा को उनके अस्पताल के स्टोर रूम से बैटरी चोरी होने और चोरों के पकड़ाने की सूचना दी। डॉ. राघव ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई और पुलिस को बताया स्टोर रूम में किसी का आना जाना नहीं रहता है। वह स्वयं भी अवकाश पर गए थे इस कारण चोरी की जानकारी नहीं मिल पाई। उक्त बैटरी शासकीय हैं। चोरों को पकडऩे में चौकी के एएसआई पन्नालाल अलावा, प्र.आर. तैय्यब खान, प्र.आर. अंकित निगम, प्र.आर. ब्रजनंदन, आर. शैलेन्द्र धाकड़, पवन शर्मा, प्रदीप व सैनिक विक्रम की भूमिका रही।

Advertisement

Related Articles

Write a review