Advertisement

अमीषा प्यार के सुरीले वादे और जय महाकाल के साथ समापन

युवा शक्ति का अभ्युदय : उज्जैन में दिखा मिनी मध्यप्रदेश, सुरों और अभिनय की जंग में इंदौर-भोपाल ने मारी बाजी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। तालियों की गडग़ड़ाहट, महाकाल का उद्घोष और अमीषा पटेल के प्यार के सुरीले वादे के साथ युवा उत्सव का शनिवार रात समापन हो गया। शनिवार को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय का मुक्ताकाशी मंच कुछ इसी अंदाज में अभ्युदय-2026 का गवाह बना। तीन दिनों तक चली कला की इस महाजंग में प्रदेश भर के 15 विवि के 800 से अधिक युवाओं ने अपनी प्रतिभा से साबित कर दिया कि मध्य प्रदेश की कला और संस्कृति का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।

समारोह की मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने युवाओं को कहो ना प्यार है की धुन सुनाकर उत्साहित किया। उन्होंने कहा, कला वह संबल है जो कठिन समय में भी इंसान को टूटने नहीं देती। कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और संस्कारों के संगम को भविष्य का आधार बताया। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ. भगवतीलाल राजपुरोहित थे। कुलगुरु ने जय श्री महाकाल के गगनभेदी उद्घोष के साथ सफल मेजबानी के लिए टीम को बधाई दी। कार्यपरिषद सदस्य राजेश सिंह कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन से मध्यप्रदेश कला के क्षेत्र में अग्रणी बन रहा है।

Advertisement

प्रमुख विधाओं में रहा इनका दबदबा

गायन और संगीत- शास्त्रीय गायन में इंदौर के मान मतई । सुगम गायन में रीवा की अंजलि तिवारी और पाश्चात्य गायन में इंदौर की स्नेहा मोतिया अव्वल रहीं। समूह गायन (भारतीय व पाश्चात्य) दोनों श्रेणियों में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर की टीम ने बाजी मारी।

Advertisement

नृत्य और अभिनय- शास्त्रीय नृत्य में इंदौर की श्वेता कुशवाहा ने प्रथम स्थान पाया। एकांकी नाटक में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर की टीम सर्वश्रेष्ठ रही, जबकि मूक अभिनय (माइम) में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल ने बाजी मारी। मिमिक्री में उज्जैन की मंदाकिनी शर्मा विजेता बनीं।

बौद्धिक और ललित कला- प्रश्न मंच में छतरपुर के महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय की टीम प्रथम रही। भाषण स्पर्धा में गुना की सोनिका यादव ने बाजी मारी। पोस्टर निर्माण में भोपाल की अनुश्री नामदेव और रंगोली में छिंदवाड़ा की ऋषिका पाठक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विशेष उपलब्धि- सांस्कृतिक रैली में मेजबान सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन प्रथम रहा।

विक्रमादित्य संचार का विमोचन
समारोह के दौरान पत्रकारिता विभाग द्वारा तैयार समाचार पत्र सम्राट विक्रमादित्य संचार का विमोचन किया गया। संपादक डॉ. सुशील कुमार शर्मा और उनकी टीम के इस प्रयास की अतिथियों ने सराहना की।

Related Articles

Write a review