Advertisement

अमेरिका ने भारत पर 10%एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया, 60 देशों पर एक्शन

ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका : ट्रंप

Advertisement

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सामान पर 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यह फैसला शुक्रवार से लागू हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के निर्देश पर अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ने फोस्र्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से बने सामान के आयात को लेकर 60 देशों पर कार्रवाई की है। अमेरिका ने इन देशों पर 10 प्रतिशत से 12.5 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। भारत उन 17 देशों में शामिल है, जिन पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है।

वहीं बाकी 43 देशों पर 12.5 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है। अमेरिका ने यह कार्रवाई ट्रेड एक्ट-1974 की धारा 301 के तहत की है। इधर, ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका ईरान पर सबसे बड़ा हमला करने के लिए तैयार है। तैयारी पूरी है, अब सिर्फ फैसला लेना बाकी है। ईरान ने अभी तक पर्याप्त दर्द नहीं झेला है।

Advertisement

अमेरिकी हमलों के बावजूद बातचीत का रास्ता खुला
ईरान के एक वरिष्ठ राजनयिक अधिकारी ने कहा है कि अमेरिकी हमलों के बावजूद कूटनीति का रास्ता खुला है। अल जजीरा से बातचीत में अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थों के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान जारी है। अधिकारी ने आरोप लगाया कि अमेरिका ईरान के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहा है, जिससे कूटनीतिक प्रयास प्रभावित हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के सामने सभी विकल्प खुले हैं।

बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी बेस को निशाना बनाया
ईरान ने दावा किया है कि उसने बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए हैं। ईरानी समाचार एजेंसी मेहर के मुताबिक, बहरीन के शेख ईसा एयर बेस पर फ्यूल स्टोरेज टैंक, उपकरण गोदाम और सैनिकों के आवासीय परिसर को निशाना बनाया गया। ईरानी सेना ने यह भी दावा किया कि जॉर्डन के मुवाफ्फाक सल्ती (अल-अजराक) एयर बेस पर विमान हैंगर, रखरखाव सुविधाओं और सैनिकों के ठिकानों पर भी ड्रोन से हमला किया गया। साथ ही चेतावनी दी कि ईरान के हितों के खिलाफ किसी भी कार्रवाई से क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता प्रभावित होगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें