Advertisement

अमेरिकन एयरलाइंस के विमान की मिलिट्री हेलिकॉप्टर से टक्कर,18 शव बरामद

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में बुधवार रात को एक यात्री विमान और एक हेलिकॉप्टर टकरा गए। क्रैश के बाद दोनों पोटोमैक नदी में गिर गए।

Advertisement

प्लेन में 4 क्रू मेंबर समेत 64 लोग सवार थे। CBS न्यूज के मुताबिक अब तक 18 शव बरामद कर लिए गए हैं।वॉशिंगटन के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक घटना रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट के पास हुई। हादसा US एयरलाइन्स के CRJ700 बॉम्बार्डियर जेट और सेना का ब्लैक हॉक (H-60) हेलिकॉप्टर के बीच हुआ। सेना के अधिकारियों के मुताबिक हेलिकॉप्टर में 3 लोग सवार थे।

अमेरिकन एयरलाइन्स का जेट कंसास राज्य से वॉशिंगटन आ रहा था। कंपनी ने रात 9 बजे के बाद इस हादसे की पुष्टि की। अधिकारियों के मुताबिक रात 8:50 बजे रीगन नेशनल एयरपोर्ट (डीसीए) के पास रात विमान हादसे की कई कॉल आईं।फिलहाल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें और लैंडिंग रोक दी गई हैं। दोनों विमानों का मलबा पोटोमैक नदी में है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें