Advertisement

जीरो पॉइंट ब्रिज के पास कर्मचारी को करंट लगा

उज्जैन। जीरो पॉइंट ब्रिज के समीप रेलवे लाइन का रखरखाव कर रहे रेलवे टेक्नीशियन को करंट लग गया। जीआरपी के अनुसार जीरो पॉइंट ब्रिज के पास टेक्नीशियन ओएचई वैन पर चढ़कर रेलवे विद्युत लाइन का काम कर रहा था।

 

Advertisement

इसी दौरान अचानक हाथ चालू लाइन से छू गया, जिससे जोरदार झटका लगा और वह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। कर्मचारी का नाम प्रदीप कुमार पिता रामनारायण (48) है। वह पटना के रहने वाले हैं। वर्तमान में मक्सी रोड स्थित बैकुंठधाम कॉलोनी में रहते हैं। डॉक्टरों के अनुसार करंट की तीव्रता अधिक होने से कर्मचारी काफी झुलस गया है। उसे आईसीयू में रखा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें