Advertisement

आईआईटी बॉम्बे के एक्सपर्ट ने बताई सुरक्षित निर्माण की तकनीक और उपाय

सिंहस्थ मेला कार्यालय में दो दिनी कार्यशाला आयोजित कर सिविल प्रोजेक्ट से जुड़े अफसर, इंजीनियर और कर्मचारियों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण, आज भी चलेगा

Advertisement

खुशबू छांजेड़ उज्जैन। सिंहस्थ मेला कार्यालय के हॉल में शुक्रवार का अलग माहौल था। सिंहस्थ के निर्माण कार्यों से जुड़े अफसर, इंजीनियर और कर्मचारी विद्यार्थी की भूमिका में थे। उन्हें प्रोजेक्ट में सावधानी बरतने की सीख देने आईआईटी बॉम्बे के एक्सपर्ट आए थे।
दरअसल, मध्यप्रदेश सरकार सिंहस्थ-2028 को सुरक्षित, क्वालिटी और इंटरनेशनल पैरामीटर के अनुसार कराना चाहती है। इसके लिए सरकार बेहतर से बेहतर व्यवस्था कर रही है। इसी कड़ी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे के एक्सपर्ट मेला कार्यालय में प्र्रशिक्षण देने आए हैं। दो दिन तक वे कंस्ट्रक्शन सेफ्टी कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग कार्यशाला में प्रशिक्षण देंगे। आईआईटी के प्रोफेसर अल्बर्ट एवं उनकी टीम ने सिविल इंजीनियरों और तकनीकी अधिकारियों को निर्माण सुरक्षा की व्यावहारिक जानकारी दी।

कैसे दिया प्रशिक्षण – आईआईटी एक्सपर्ट का यह प्रशिक्षण सेमिनार के साथ प्रैक्टिकल जानकारी पर आधारित था। एक्सपर्ट ने निर्माण स्थल की गतिविधियों से संबंधित फोटो प्रतिभागियों को बताकर उनसे उसमें मौजूद संभावित खतरों की पहचान करने का कहा। प्रतिभागियों ने अपने-अपने अनुभवों के आधार पर जोखिमों की पहचान की। सामने आए बिंदुओं पर विशेषज्ञों ने विस्तार से चर्चा की और सुरक्षा उपायों को अपनाने को जरूरी बताया। इस तरह से उन्होंने इंजीनियरों की जोखिम पहचान क्षमता और निर्णय लेने की दक्षता को विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Advertisement

विशेषज्ञों ने निर्माण कार्य के दौरान हेलमेट और अन्य व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण का उपयोग अनिवार्य बताया। ऊंचाई पर कार्य करते समय विशेष सावधानी बरतने, हाई टेंशन विद्युत लाइनों के समीप कार्य शुरू करने से पहले विद्युत आपूर्ति बंद कराने तथा जोखिम वाले क्षेत्रों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने की जानकारी दी गई।

आपदा प्रबंधन का प्रोटोकॉल समझाया

Advertisement

कार्यशाला में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, दुर्घटना प्रबंधन, बचाव कार्यों की प्रक्रिया तथा निर्धारित आपदा प्रबंधन प्रोटोकॉल की भी जानकारी साझा की गई।

निर्माणाधीन फ्रीगंज ओवरब्रिज भी देखा
शुक्रवार शाम करीब 4 बजे प्रतिभायिों को निर्माणाधीन फ्रीगंज ओवरब्रिज ले जाया गया। एक्सपर्ट ने निर्माण स्थल पर अपनाए जाने वाले सुरक्षा मानकों की जानकारी दी और सुरक्षा कोन्स का सही उपयोग बताया। उन्होंने कर्मचारियों को हेलमेट, सेफ्टी मॉस्क एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के अनिवार्य उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने निर्माणाधीन मार्ग पर आमजन और श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित स्थानों पर बैरिकेड्स लगाने, चेतावनी संकेतक स्थापित करने तथा कार्यस्थल को सुरक्षित ढंग से व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए।

कंस्ट्रक्शन साइट को मजबूत कर रहे हैं..

सिंहस्थ कामों की 100 साइट चल रही है। बड़े-बड़े काम चल रहे हैं। यह काम सुरक्षित तरीके से पूरे हों, इसके लिए प्रोजेक्ट में काम कर रहे इंजीनियर और कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। आईआईटी बॉम्बे के एक्सपर्ट सेफ्टी और क्वालिटी वर्क का प्रशिक्षण दे रहे हैं। यह प्रशिक्षण क्रमबद्ध तरीके से और बैंचवाइज दिया जा रहा है। बैच छोटे-छोटे रखे गए हैं, ताकि प्रशिक्षण पूरी तरह व्यवहारिक रहे।
रौशनकुमार सिंह
कलेक्टर उज्जैन

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें