Advertisement

और बनाओ नकली रसीद कट्टा बैस निलंबित और जीतेंद्र बाहर

आवारा मवेशियों को छोडक़र माल कमा रहे थे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। आवारा मवेशियों को छोडऩे के लिए तीन कर्मचारियों ने नकली रसीद कट्टा बनाया। शिकायत हुई। लोकायुक्त ने इस फर्जीवाड़े की जांच की। रिपोर्ट में आने में छह साल लगे। इस मामले में नगर निगम के वाहन शाखा प्रभारी उमेश सिंह बैस को निलंबित कर दिया गया। विनियमित कर्मचारी जीतेंद्र थनवार की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। चंद्रप्रकाश दुबे इंदौर नगर निगम में स्वास्थ्य निरीक्षक के पद पर तैनात है। उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए इंदौर नगर निगम को पत्र भेजा गया है। आरोप है कि यह तीनों कर्मचारी नकली रसीद कट्टे के माध्यम से आवारा मवेशियों को मुक्त करने के नाम पर माल कमा रहे थे।

गैंग के खिलाफ भी चल रही है तैयारी
नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ गैंग के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए कुछ लोग तैयारियों में लगे हुए हैं। अतिक्रमण हटने के बाद दोबारा उसी स्थान पर अतिक्रमण हो जाना। सामान जब्त करना और फिर छोड़ देना। शिकायत के बावजूद अतिक्रमण होते हुए थी कार्रवाई नहीं करना। इन्हीं मुद्दों को लेकर वीडियो बनाए जा रहे हैं। लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। प्रमुख अतिक्रमणों के फोटो खींचे जा रहे हैं। पूरी तैयारी के बाद संपूर्ण दस्तावेज मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव एवं नगरीय निकाय के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे जाएंगे।

Advertisement

Related Articles

Write a review