अनिल अंबानी को ईडी का समन, लुक आउट नोटिस भी

नईदिल्ली, एजेंसी। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की मुसीबत कम नहीं हो रही है। उनकी कंपनियों पर छापे के बाद अब ईडी ने 5 अगस्त को दिल्ली मुख्यालय में पेश होने का समन भेजा है। समन 17,000 करोड़ रु. से ज्यादा के कथित बैंक लोन फ्रॉड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में है।
Advertisement
कंपनी के कुछ अधिकारियों को भी तलब किया गया है। मामला रिलायंस इंफ्रा. व उनकी कई कंपनियों द्वारा बैंकों से लिए कर्ज की हेराफेरी और इंटर कॉर्पोरेट डिपॉजिट के नाम पर फंड डायवर्जन से जुड़ा है। अंबानी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया।
Advertisement









