Advertisement

एक और गायत्री शक्तिपीठ स्थापित

उज्जैन। ‘मंदिर में युग धर्म पले, जन जागृति की ज्योति जले’ को चरितार्थ करने के लिए एक और गायत्री शक्तिपीठ खाचरौद में स्थापित हुआ। खाचरौद नगर के रेलवे स्टेशन रोड पर लंगर परिवार द्वारा प्रदत्त भूमि पर निर्मित गायत्री शक्तिपीठ में शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली ने गायत्री वेदमाता गायत्री, माता सावित्री, माता कुंडलिनी, शिव परिवार एवं सजल श्रृद्धा प्रखर प्रज्ञा की प्राण प्रतिष्ठा की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

राजेंद्र द्विवेदी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हो रहा है जिसमें यज्ञ के साथ सभी संस्कार भी कराए जा रहे हैं। यज्ञ की पूर्णाहुति सोमवार को होगी। 400 से अधिक लोगों ने यहां पूर्णाहुति में भागीदारी की। 700 से अधिक लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। जानकारी प्रमोद बार्चे ने दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें