अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वल्र्डकप फाइनल में

अटलांटा। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फुटबॉल वल्र्डकप के फाइनल में पहुंच गया है। लियोनेल मेसी की टीम ने बुधवार रात को दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया। टीम 85 मिनट तक 0-1 से पिछड़ रही थी। उसके बाद आखिरी 7 मिनट में दो गोल दागे और जीत हासिल की। फाइनल में उसका मुकाबला 19 जुलाई को स्पेन से होगा।
Advertisement
Advertisement








