Advertisement

सेना ने 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया

भारतीय सेना ने 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है। इनमें 3 पाकिस्तानी आर्मी के जवान भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि घटना 4 फरवरी की रात पुंछ जिले में कृष्णा घाटी के पास हुई, जब LoC के पास घुसपैठ की कोशिश की गई।सूत्रों का दावा है कि भारतीय सेना की फॉरवर्ड पोस्ट पर हमले की प्लानिंग थी।

Advertisement

इसकी सूचना इंडियन आर्मी को मिली और उन्होंने पहले ही हमला कर साजिश को नाकाम कर दिया।घुसपैठ के दौरान मारे गए 7 लोगों में 3-4 पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के मेंबर्स की भी मौत हो गई।

यह टीम क्रॉस बॉर्डर ऑपरेशन में माहिर होती है।हालांकि भास्कर को सूत्रों ने बताया कि इस घटना में 5 आतंकवादियों की मौत हुई है। इनमें BAT टीम मेंबर्स का जिक्र नहीं किया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें