Advertisement

मंदिर में आज विराजेंगे अष्ट विनायक, कल संत सम्मेलन एवं लोकार्पण

भजन गायिका शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। शांति पैलेस बायपास मार्ग पर हाटकेश्वर विहार के समीप नवनिर्मित लाल पत्थरों के नक्काशीदार 8 शिखर युक्त मंदिर में भगवान गणेश आठ रूपों में यानी अष्टविनायक के रूप में विराजमान होंगे। रविवार को विधि विधान के साथ प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। यहां चल रहे महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। सोमवार को सुबह 10 बजे मंदिर का लोकार्पण एवं संत सम्मेलन आयोजित होगा।

वहीं दोपहर 12 बजे से शाम तक महाप्रसादी का आयोजन रहेगा एवं शाम 7 से प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या होगी। हेमन्त व्यास, संजय व्यास और शैलेन्द्र व्यास ने अपने संकल्प और गणेश कृपा से माता-पिता के स्वप्न को साकार किया है। मंदिर के प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी आमंत्रित किया गया है, वे भी इसमें शामिल हो सकते हैं। इस धाम की परिकल्पना के केंद्र में महाराष्ट्र के प्रसिद्ध अष्टविनायक हैं, जिनकी कृपा और कीर्ति विश्वव्यापी है। इन्हीं अष्टविनायक के स्वरूप एक ही भव्य मंदिर में अब इस धाम में दर्शन होंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें