कॉल करने के लिए मोबाइल मांगा और लेकर चल दिया

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जीवाजीगंज क्षेत्र स्थित चेरिटेबल अस्पताल में एक शख्स ने दूसरे से कॉल करने के लिए मोबाइल मांगा और फिर उसे लेकर रफूचक्कर हो गया। मामले में फरियादी ने जीवाजीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फरियादी का नाम कृष्ण कुमार पिता गोविंद प्रसाद अग्रवाल (67) निवासी ग्रेटर रतन एवेन्यू, एमआर-5 है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
14 जुलाई को उनका मोबाइल अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करने के लिए मांग और फिर मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गया। काफी तलाशने के बाद भी जब मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने जीवाजीगंज थाने में गुरुवार शाम रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस मोबाइल ले जाने वाले का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Advertisement









