बाइक खड़ी करने के बदले हफ्ता मांगा

उज्जैन। भारत माता मंदिर क्षेत्र में फूल प्रसाद की दुकान लगाने वाले युवक ने बाइक खड़ी करने के बदले युवक से हफ्ते की मांग की और रुपये नहीं देने पर पत्नी व पिता के साथ मिलकर युवक को पीटा। मारपीट के दौरान युवक की सोने की चैन भी गुम हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि जितेन्द्र राठौर पिता मोहनलाल 39 वर्ष निवासी बालीनाथ नगर नीलगंगा उसकी पत्नी उमा राठौर, बेटी अर्जिता, बेटे वैदिक के साथ रात 8 बजे महाकाल दर्शन करने गया था।
भारत माता मंदिर के सामने फूल प्रसाद की दुकान के बाहर बाइक खड़ी करने पर यहां मौजूद दुकान संचालक जितेन्द्र राठौर ने रुपयों की मांग की। रुपये नहीं देने पर उसने गाली गलौज शुरू कर दी। उसी दौरान अर्जुन की पत्नी व पिता भी आ गये और तीनों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जितेन्द्र की सोने की चैन भी गिर गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर अर्जुन को हिरासत में लिया है।









