Advertisement

भारत लौटे एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की अपनी ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर रविवार तड़के भारत लौट आए। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हुआ।

Advertisement

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, इसरो अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन, शुभांशु की पत्नी कामना शुक्ला और उनके बेटे सहित कई लोग उनकी अगवानी के लिए मौजूद थे। शुभांशु आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और इसके बाद अपने गृहनगर लखनऊ रवाना हो सकते हैं।

शुभांशु शुक्ला नासा के एक्सिओम-4 मिशन का हिस्सा थे, जो 25 जून 2025 को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ था। उन्होंने 26 जून को ISS पहुंचकर 18 दिन वहां बिताए और 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग किए।

Advertisement

इस मिशन में उनके साथ अमेरिका की पैगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोज उज़्नान्स्की-विस्निविस्की और हंगरी के टिबोर कापू शामिल थे। 15 जुलाई को वे कैलिफोर्निया तट पर सुरक्षित लैंड हुए। शुभांशु 41 साल बाद अंतरिक्ष यात्रा करने वाले पहले भारतीय बने, जिसने देश का गौरव बढ़ाया।

शुभांशु के साथ उनके बैकअप अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर भी भारत लौटे, जो भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ के लिए चुने गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर तिरंगे लहराकर और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत के दृश्य ने सभी का ध्यान खींचा। एक वीडियो में शुभांशु अपने बेटे को गले लगाते नजर आए, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें