Advertisement

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, सिर में चोट,हिरासत में आरोपी

दिल्ली में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta Attack) पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमले का प्रयास किया गया। यह घटना सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान हुई। इस घटना ने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है, और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की है।जानकारी के अनुसार, सिविल लाइंस में मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमला करने की कोशिश की। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया।

दिल्ली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हमलावर की पहचान और मकसद का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस घटना को लोकतंत्र पर हमला करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, “यह निंदनीय कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी मुख्यमंत्री की सुरक्षा सर्वोपरि है, और इस मामले में दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।”

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें