Advertisement

शराब के लिए रुपए नहीं देने पर चाकू से किया हमला

उज्जैन। मक्सी रोड स्थित देसाईनगर में दो बदमाशों ने एक युवक को रोककर उससे शराब पीने के लिए 500 रुपए की मांग की। जब युवक ने रुपए देने से इंकार कर दिया तो उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में हफ्ता वसूली का केस दर्ज किया है। यह घटना चिराग पिता नंदकिशोर सेन निवासी देसाई नगर के साथ हुई है। सोमवार रात करीब 10.30 बजे कंचनपुरा का गोविंदा और उसका एक साथी चिराग के पास पहुंचे थे और दोनों ने उसे रुपए वसूलने के लिए धमकाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

लूट के इरादे से हमला
उज्जैन। बडऩगर के ग्राम ऊंटवास निवासी वीरेंद्र पिता राजेंद्र सिंह (४०) पर लूट के इरादे से हमला किया। चरक अस्पताल में भर्ती वीरेंद्र ने बताया वह मिस्त्री है और मंगलवार रात काम खत्म कर ग्राम खरसौद से लौट रहा था। घर पहुंचने के करीब ५०० मीटर पहले मेन रोड पर बाइक से आए अज्ञात दो युवकों ने उसे रोकने की कोशिश की, नहीं रुकने पर लाठी से हमला कर सिर फोड़ दिया। वीरेंद्र घायल हालत में गांव आ गया। इसी बीच दोनों बदमाश फरार हो गए।

टोलकर्मी को चाकू मारा
उज्जैन। आगर रोड पर चकरावदा ग्राम के टोल नाका पर मंगलवार रात अज्ञात युवकों ने चाकू मारकर टोल कर्मचारी अरुण पिता इंदरसिंह निवासी ग्राम जमालपुरा को घायल कर दिया। अरुण ने बताया उन्हेल की ओर से आई कार में बैठे युवक बिना टोल दिए निकलना चाहते थे। वे बैरियर उठाने का कह रहे थे। ऐसा नहीं करने पर तीन-चार युवकों ने चाकू से हमला कर दिया।

Advertisement

देवर-भाभी को पीटा
उज्जैन। ग्राम लसूडिय़ा में पड़ोसी ने देवर-भाभी को पीट दिया। चरक अस्पताल में भर्ती ईश्वर पिता मोहनलाल परमार (४७) निवासी लसूडिय़ा ने बताया वो मंगलवार शाम को मटर लेकर मंडी जा रहा था। उसके द्वारा पिकअप वाहन टर्न लेते गाड़ी पड़ोसी के खेत में चली गई। इसी बात पर विवाद हुआ जिसमें पड़ोसी किसान नागेश, दुर्गेश और धर्मेंद्र ने ईश्वर को जमकर पीट दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई भाभी मधुबाला के साथ भी इन्होंने मारपीट की।

आयशर चालक पर केस
उज्जैन। तराना-खारपा रोड पर 19 दिसंबर की रात हुई दुर्घटना के मामले में कायथा पुलिस ने आरोपी आयशर चालक के खिलाफ जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया है। उक्त आयशर चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटरसाइकिल सवार राहुल पिता रामचंद्र गोयल निवासी बिकलाखेड़ी बेरछा और एक अन्य युवक को टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में राहुल की मौत हो गई थी।

Advertisement

Related Articles

Write a review