ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने लगाए नस्लीय भेदभाव के आरोप, संन्यास

ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। सिडनी (SCG) में खेला जाने वाला एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। संन्यास की घोषणा के साथ ही ख्वाजा ने अपने करियर के दौरान झेली नस्लीय टिप्पणियों और मैनेजमेंट के दोहरे मानदंडों पर खुलकर बात की।
ख्वाजा ने कहा कि पूरे करियर में मुझे मेरे पाकिस्तानी मूल और मुस्लिम पहचान के कारण कई बार अलग नजर से देखा गया। मुझे अनुचित आलोचना का सामना करना पड़ा। जब भी मैं चोटिल हुआ, मीडिया और कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने बिना पूरी जानकारी के सवाल उठाए।उन्होंने आगे कहा, ‘पाकिस्तानी, वेस्ट इंडियन या अक्सर स्वार्थी, मेहनत न करने वाला और टीम की परवाह न करने वाला बताया जाता है। यह सब मैंने अपनी पूरी जिंदगी झेला है









