Advertisement

स्टेशन के सामने ऑटो चालक को साथी ने मारा था चाकू, गिरफ्तार

उज्जैन। रेलवे स्टेशन के सामने गुरुवार सुबह चाकूबाजी करने वाले बदमाश को देवासगेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ऑटो रिक्शा चालक सचिन पिता सुरेन्द्र गुप्ता (47) निवासी विजय नगर उंडासा को गुरुवार सुबह 5.45 बजे सवारी बैठाने के विवाद में चाकू मार दिया था। सीसीटीवी कैमरे से पहचान के बाद पुलिस ने आरोपी अमन पिता राजेन्द्र यादव निवासी अंबर कॉलोनी गदा पुलिया को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद कर लिया है। अमन भी ऑटो रिक्शा चलाता है।

Advertisement

नागझिरी वाइन शॉप पर बदमाशों ने युवक को पीटा
उज्जैन। नागझिरी स्थित वाइन शॉप पर दो बदमाशों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया जिसे लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार कमल पिता अंबाराम चौहान (45) निवासी नागझिरी को घायल हालत में परिजन लेकर आए थे। कमल वाइन शॉप पर शराब पीने पहुंचा था। यहां स्थित दुकान पर उसका युवकों से विवाद हुआ जिन्होंने मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

बीच रोड पर मवेशी से बाइक टकराई

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बाइक से घर लौट रहे युवक की बाइक बीच रोड पर खड़े मवेशी से टकरा गई। दुर्घटना में घायल युवक की मौत हो गई। लसूडिय़ा उन्हेल निवासी 22 वर्षीय मंगल पिता प्रताप सिंह 2 जुलाई की रात बाइक से घर लौट रहा था तभी बीच रोड पर खड़े मवेशी से उसकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना मेंं घायल मंगल की इलाज के दौरान गुरुवार शाम मौत हो गई। एक वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें