Popup Image
Advertisement

महाकाल में लड्डू की ऑटोमेटेड मशीन लगेगी, रुपए डालते ही पैकेट निकलेगा

रोजाना 50 क्विंटल से अधिक लड्डू बनते हैं

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज .उज्जैन। महाकाल मंदिर में आने वाले श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के बाद यहां मिलने वाला लड्डू प्रसादी जरूर अपने साथ ले जाते हैं। मंदिर परिसर में इसके लिए 8 काउंटर लगाए गए हैं जहां से भक्त अलग अलग पैकेट में प्रसादी खरीद सकते हैं। लेकिन अब श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जल्द ही महाकाल मंदिर में एटीएम की तरह लड्डू की मशीन लगने जा रही है। जिसमें रुपए डालने के बाद भक्तों को लड्डू प्रसाद मिल सकेगा।

महाकाल मंदिर का लड्डू प्रसादी देशभर में प्रसिद्ध है। महाशिवरात्रि, नागपंचमी या फिर श्रावण माह में लड्डू प्रसादी की डिमांड इतनी बढ़ जाती है कि मंदिर समिति रोजाना 50 क्विंटल से अधिक लड्डू प्रसादी बनवाकर रखती है और इन्हीं दिनों में भक्तों की भीड़ अधिक होने की वजह से 8 की जगह 15 लड्डू प्रसादी के काउंटर लगाए जाते हैं। आम दिनों में भी महाकाल मंदिर में रोजाना 30 से 40 क्विंटल लड्डू प्रसादी की खपत होती है। ऐसे में आम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाकाल मंदिर में लड्डुओ की एटीएम मशीन लगने जा रही है।

Advertisement

देशभर में महाकाल के लड्डू प्रसाद की डिमांड

महाकाल मंदिर लड्डू प्रसाद की डिमांड ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों से आए भक्त अपने साथ लेकर जाते हैं। यह लड्डू प्रसाद 100 ग्राम, 200 ग्राम, 500 ग्राम और 1 किलो के पैकेट में उपलब्ध रहते हैं। भगवान महाकाल का लड्डू प्रसाद 400 रुपए किलो में मिलता है।

Advertisement

दिल्ली के दानदाता लगवा रहे मशीन

महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि दिल्ली के एक दानदाता यह मशीन लगवा रहे हैं। शुरुआत में सभी 8 काउंटर पर मशीनें लगेंगी। इसमें रुपए डालने पर लड्डुओं का पैकेट निकलेगा। इससे भगवान महाकाल के भक्तों को जल्द लड्डू प्रसाद मिल सकेगा। साथ ही मंदिर बंद होने के बाद भी लड्डू मशीन से ले सकेंगे। इसमें मंदिर समिति के कर्मचारियों को भी नहीं लगाना पड़ेगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें