Advertisement

‘आयुष्मान आपके द्वार’ अभियान : वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड बनवाने पर विशेष फोकस

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। आयुष्मान भारत योजना के सफल क्रियान्वयन के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 30 सितंबर तक ‘आयुष्मान पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के लाभ के प्रति जागरूकता लाने, पात्र व्यक्तियों का कार्ड बनवाने का कार्य किया जायेगा। अभियान में 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनवाने पर विशेष फोकस किया जायेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अशोक कुमार पटेल,जिला नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ.के.सी.परमार ने बताया कि आयुष्मान पखवाड़ा में जागरूकता कार्यक्रम और विभिन्न गतिविधियां भी होंगी। ‘आपके द्वार आयुष्मान’ अभियान के तहत घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिये नामांकन किया जाएगा। पंचायतों और ग्राम सभाओं में सामुदायिक चर्चा और जागरूकता बैठकों का आयोजन होगा। योजना के सफल क्रियान्वयन में योगदान देने वाले अस्पतालों, आशा कार्यकर्ताओं और अन्य हितधारकों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जाएंगे।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए साइकिल/बाइक रैलियां की जाएंगी। स्कूलों और कॉलेजों में स्वास्थ्य से संबंधित निबंध, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिताएं भी होगी। विद्यार्थियों को योजना के विषय में जागरूक करने, स्वस्थ जीवन-शैली को प्रोत्साहित करने के लिए मैराथन जैसी सार्वजनिक दौड़ का भी आयोजन होगा।

Advertisement

यह कार्यक्रम
आयुष्मान पखवाड़े के अन्तर्गत सीएमएचओ कार्यालय में आयुष्मान शपथ का आयोजन किया गया। 22 सितंबर को आयुष्मान प्रचार-प्रसार, 23 सितंबर को आयुष्मान दिवस गतिविधियां, 24 सितंबर को स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर कार्यक्रम, 25 सितंबर को जिला स्तर पर कार्यशाला/चर्चा सत्र, 26 सितंबर को ब्लॉक स्तर पर आयुष्मान मेला एवं जांच शिविर, 27 सितंबर को 70 वर्ष के नागरिको हेतु आवश्यक कार्य, 29 सितंबर को राज्य स्तर पर आयुष्मान दौड़ का आयोजन तथा 30 सितंबर को समारोह एवं पुरस्कार वितरण होगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें