Advertisement

बीए फाइनल का छात्र जहर खाकर बोला, मुझे बचा लो

उज्जैन। तराना में रहने वाले बीए फाइनल के विद्यार्थी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। पारस पिता शिवनारायण मालवीय 23 वर्ष निवासी तराना माधव कॉलेज का छात्र था। गंभीर हालत में उसके परिजनों ने प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उसकी मृत्यु हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पारस के भाई सोनू ने बताया कि मंगलवार को उसके परिजन रिश्तेदार के यहां गमी में शामिल होने देवास गए थे। वह शाम को खेत पर पहुंचा और जहर खाने के बाद पिता को फोन किया।

जब उन्होंने स्वयं के देवास में होने की बात कही तो पारस ने अपने अंकल मिथुन को फोन पर सूचना दी और कहा कि मुझे बचा लो। काका व अन्य परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां पारस की मृत्यु हो गई। भाई सोनू ने बताया कि पारस ने किन कारणों के चलते आत्महत्या की इसकी जानकारी नहीं है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें