ठाठ से निकली बाबा महाकाल की राजसी सवारी, छह स्वरूपों में दिए दर्शन

सवारी मार्ग पर 10 ड्रोन से की गई पुष्पवर्षा
Advertisement
उज्जैन में कड़ाबीन के उद्घोष के साथ बाबा महाकाल की राजसी सवारी निकली । रजत पालकी में भगवान महाकाल प्रजा का हाल जानने निकले। सवारी में 6 मुखारविंद शामिल हैं। 7 किलोमीटर लंबे मार्ग पर हेलिकॉप्टर से और 10 ड्रोन से पालकी पर पुष्पवर्षा की गई। रामघाट पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने पूजन किया।
Advertisement









