बडऩगर मोहर्रम विवाद, तीन पर रासुका, सेंट्रल जेल भैरवगढ़ भेजा

उज्जैन। बडऩगर में मोहर्रम के दौरान क्रेन के जरिये 40 फीट की ऊंचाई पर वैन में विस्फोट करने वाले ३ आरोपियों पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगा दी है। तीनों को बडऩगर उपजेल से सेंट्रल जेल भैरवगढ़ भेज दिया गया है।
Advertisement
दरअसल पुलिस ने अड़ान मोहल्ला निवासी शोएब पिता गब्बू, जाहिद पिता भूरू एवं तपसील पिता नाहरू के कृत्य केा गंभीर माना है। तीनों पर आरोप है कि इन्होंने वैन में विस्फोट कर आम आदमी का जीवन खतरे में डाला। ऐसे में इन पर रासुका की कार्रवाई की गई। एएसपी करणदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों को सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।
Advertisement









