बैक के फाइनेंस मैनेजर ने किया सुसाइड

इंदौर के आजाद नगर में शुक्रवार दोपहर निजी बैक के फाइनेंस मैनेजर का शव एक पेड़ पर लटका मिला। वह पत्नी से कुछ देर में आने का कहकर घर से निकले थे। बताया जाता है कि पिछले कुछ सालों से वह गंभीर बीमारी से झूझ रहे थे। पुलिस ने शव को एमवाय हॉस्पिटल भेजा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
आजाद नगर टीआई नीरज मेंढा के मुताबिक, घटना अक्षय धाम कॉलोनी है। यहां उपेन्द्र(45) पुत्र मान बहादुर निवासी लाभाम रेसीडेंसी ने खाली मैदान में एक बबूल के पेड़ पर फांसी लगा ली। लोगो ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। कपड़ों में मिले कागज से उनकी पहचान हुई। बाद में परिवार से संपर्क किया गया।
उपेन्द्र एक्सेस बैक में फाइनेंस मैनेजर के पद पर काम करते है। वह मूल रूप से रीवा के अनंतपुर का रहने वाले है। टीआई नीरज मेंढा के मुताबिक यहां पत्नी के साथ अकेले रहते थे। जानकारी के मुताबिक उपेंद्र ने जिस जगह फांसी लगाई वह जगह उनके घर से करीब 1 किलोमीटर दूर है। मृतक का एक भाई पुणे में रहता है। परिवारजनों के रीवा से आने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।









