Advertisement

2100 पान के पत्तों से बटुक भैरव का श्रृंगार

छप्पन भोग लगाकर की महाआरती

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। कालभैरव अष्टमी पर चक्रतीर्थ स्थित श्री बटुक भैरव का 2100 पान के पत्तों से श्रृंगार किया गया। छप्पन भोग लगाकर महाआरती की। मंदिर प्रमुख वरुण तिवारी ने बताया सुबह 8 बजे भगवान बटुक भैरव का सुगंधित द्रव्य एवं फल के रस से अभिषेक-पूजन किया। दोपहर 12 बजे बाबा बटुक भैरव का चोला एवं स्वर्ण श्रंगार किया गया।

तत्पश्चात बटुक भैरव का पान का शृंगार राकेश बारोड़ ने किया। शाम 6 बजे बाबा को छप्पन भोग लगाकर अन्नकूट का आयोजन किया। आरती के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें