Advertisement

बीसी ग्रुप ने किया कार्यकारिणी का सम्मान

उज्जैन। खंडेलवाल युगल बीसी ग्रुप द्वारा अपने वार्षिक सत्र के समापन अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। जिसमें समाज की शीर्षस्थ संस्था खंडेलवाल वैश्य पंचायत में नवनिर्वाचित 11 कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

कार्यक्रम संयोजक संजय गुप्ता परिवार द्वारा खण्डेलवाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में युगल बीसी ग्रुप के संयोजक नाथूलाल गुप्ता, डॉ. दिनेशचंद्र खंडेलवाल, सत्यनारायण नाटाणी, सुशील सामरिया, रमेश राजोरिया, संदीप रावत, प्रेमनारायण हल्दिया, महेश बडेरा,

महेश झालानी, रमेश गुप्ता कारवाले एवं अजय तंबोलिया के द्वारा पंचायत कार्यकारिणी सदस्यों गोविंद खंडेलवाल, अनिल सामरिया, राजेंद्र झालानी, गुलशन नाटाणी, मनीष खंडेलवाल, मनीष मेहरवाल, राजेंद्र सोखिया, देवेंद्र जंघीनिया, अर्पित गुप्ता एवं अनिल गुप्ता का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर खंडेलवाल युगल बीसी ग्रुप के सभी सदस्य सपत्निक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक खंडेलवाल ने किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें