Advertisement

इंदौर में BE स्टूडेंट ने किया सुसाइड

इंदौर के सदर बाजार इलाके में एक बीई के छात्र ने आत्महत्या कर ली। 20 वर्षीय निकिल गजरे ने अपने घर के टावर पर बने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, निकिल वैष्णव कॉलेज से बीई की पढ़ाई कर रहा था और फर्स्ट सेमेस्टर में चार विषयों में बैक आने के कारण वह मानसिक दबाव में था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

गुरुवार सुबह करीब 7 बजे निकिल के बड़े भाई ऋषभ ने उसे फंदे पर लटका हुआ पाया। परिवार तुरंत उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।निकिल के मामा प्रमोद ने बताया कि वह अपने माता-पिता और बड़े भाई के साथ इंदौर में रहता था।

परिवार मूल रूप से सनावद का रहने वाला है और कुछ साल पहले इंदौर शिफ्ट हुआ था। निकिल के पिता रेडीमेड कपड़ों का व्यवसाय करते हैं।निकिल ने फर्स्ट सेमेस्टर के खराब परिणाम और चार विषयों में बैक की बात परिवार से छिपाई थी। दोस्तों के मुताबिक, वह इस समस्या को लेकर काफी परेशान था और डिप्रेशन में था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें