Popup Image

अनलिमिटेड थाली में 5 से अधिक रोटी खाई तो पीटा

उज्जैन। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक रेस्टोरेंट संचालक ने बिहार के एक युवक से अधिक रोटी खाने पर गाली गलौज की और पीट दिया। देवासगेट थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि सूरज कुमार पिता रामचंद्र निवासी मुजफ्फरपुर बिहार पत्नी दीपिका के साथ उज्जैन दर्शन करने आया था। मंगलवार शाम वह रेलवे स्टेशन के सामने दूधतलाई मालीपुरा स्थित लखदातार रेस्टोरेंट पर भोजन करने पहुंचा। यहां उसने 120 रुपए में अनलिमिटेड थाली का ऑर्डर दिया। थाली लगने पर उसने खाना शुरू किया और 5 रोटी खाने के बाद और रोटी मांगी। इस पर रेस्टोरेंट संचालक लखदातार ने कहा कि जानवर है क्या जो इतनी रोटी खा रहा है। सूरज ने इसका विरोध किया तो रेस्टोरेंट संचालक ने कर्मचारी शिवम राठौर के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी।

शराबी पिता ने बेटे पर किया फरसे से हमला, दो घायल

Advertisement

उज्जैन। शराब के नशे में धुत्त पिता ने बेटे के सिर पर फरसे से हमला कर दिया और उसे बचाने आए भतीजे को भी घायल किया। दोनों घायलों का चरक अस्पताल में उपचार जारी है।

विशाल पिता जीवन सिंह (26) निवासी नरखेड़ी थाना इंगोरिया को बुआ के लड़के शिवम ने गंभीर घायल हालत में चरक अस्पताल में भर्ती कराया। विशाल ने बताया कि वह एक ही मकान में पिता से अलग रहता है। मंगलवार रात 10 बजे वह दूसरी मंजिल पर टॉयलेट के लिए गया तो उसके पिता शराब के नशे में थे और हाथ में फरसा लेकर चढ़ाव रोक लिया। जब उनसे हटने को कहा तो फरसे से सिर पर हमला कर दिया। शोर सुनकर शिवम बचाने आया तो उसके हाथ पर भी वार किया। विशाल ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है और पत्नी ज्योति डिलिवरी के लिए मायके गई है। घर पर वह अकेला ही था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें