ब्यूटी टिप्स…टेप की मदद से लगाएं परफेक्ट आईशैडो

यह हर लड़की के साथ होता है जब वो अपनी आंखों पर आईशैडो लगाती है तो एक आंख पर कोई शेड ज्यादा बाहर तक फैल जाता है तो दूसरी आईशैडो आईब्रो तक पहुंच जाता है। आपका आईशैडो एकदम परफेक्ट लगे इसके लिए टेप की मदद ले सकते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आपको बस टेप के दो टुकड़े लेने हैं, जिनमें से एक टेप नाक की सीध में लगानी है और दूसरी आइब्रो के नीचे।
अब आपको जिस भी कलर का आईशैडो लगाना है पहले उसे लगाएं और फिर टेप निकाल दें।
आप देखेंगे की टेप की वजह से आईशैडो से एंगल बन गया है। इसे राउंड करने के लिए आप ईयर बड को गीला करें और उससे आईशैडो को गोई में साफ करें। इसके बाद दूसरी टेप आंखों की साइड पर तिरछी लगाएं और फिर उसके ऊपर आईशैडो लाकर इस टेप को भी हटा दें।
उंगलियों से लगाएं आईलाइनर
अगर आपकी दोनों आंखों में अलग-अलग आईलाइनर लगता है, तो ये ट्रिक आपके लिए है। आपको बस अपनी तर्जनी उंगली पर एक बिंदु लगाना है। इसके बाद उंगली को आंखों के एक कोने पर रखें और फिर उसे बाहर कान की तरफ खिसकाते हुए लाइन बना दें। देखें कैसे मिनट भी नहीं लगे और आपने आईलाइनर लगा लिया। इसी तरह दूसरी आंख के कोने पर भी करें और लीजिए लग गया आपकी आंखों पर परफेक्ट आईलाइनर।










