दीपावली से पहले घर पर राशि अनुसार कराएं अपना शुभ रंग

दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही हर घर में साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम शुरू हो जाता है। माना जाता है कि इस शुभ पर्व पर घर की पुताई कराने से न केवल घर नया-सा दिखता है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी प्रवेश करती है। अगर घर का रंग राशि अनुसार कराया जाए, तो यह और भी ज्यादा शुभ फल देता है। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार हर राशि का अपना भाग्यशाली रंग होता है, जो घर की पेंटिंग में शामिल करने से परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है। आइए जानते हैं, किस राशि के जातक को घर की पुताई में कौन सा रंग चुनना चाहिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मेष राशि
शुभ रंग: लाल
मेष राशि वालों के लिए घर में लाल रंग करवाना शुभ माना जाता है। यह रंग उनके जीवन में नई ऊर्जा और सफलता लाता है। खासतौर पर ड्रॉइंग रूम या पूजा स्थान पर लाल रंग का इस्तेमाल किया जा सकता है।
वृषभ राशि
शुभ रंग: सफेद
वृषभ राशि के जातकों के लिए सफेद रंग सबसे शुभ है। यह शांति, सुकून और स्थिरता का प्रतीक है। घर में सफेद पुताई कराने से वातावरण शांत और सकारात्मक बनेगा। खासतौर पर शयन कक्ष और हॉल में सफेद रंग बहुत अच्छा माना जाता है।
मिथुन राशि
शुभ रंग: हरा
हरा रंग उन्नति और समृद्धि का सूचक है। मिथुन राशि वालों के लिए यह रंग घर में नई खुशियां और तरक्की लेकर आता है। स्टडी रूम या बच्चों के कमरे में हरे रंग की पुताई शुभ फल देती है।
कर्क राशि
शुभ रंग: सफेद
कर्क राशि वालों के लिए सफेद रंग शांति और मानसिक संतुलन का प्रतीक है। घर में सफेद रंग की पुताई से परिवार में प्रेम और सौहार्द बना रहता है। यह रंग खासकर लिविंग एरिया और पूजा घर के लिए शुभ है।
सिंह राशि
शुभ रंग: लाल
सिंह राशि वालों के लिए लाल रंग शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला माना जाता है। घर की पुताई में लाल रंग का इस्तेमाल करने से मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। इसे ड्रॉइंग रूम या गेस्ट रूम में इस्तेमाल किया जा सकता है।
कन्या राशि
शुभ रंग: हरा
कन्या राशि के लिए हरा रंग स्वास्थ्य और तरक्की का प्रतीक है। घर में हरे रंग की पुताई से मानसिक शांति और सुख-समृद्धि आती है। खासतौर पर ऑफिस रूम या स्टडी रूम में यह रंग अच्छा माना जाता है।
तुला राशि
शुभ रंग: सफेद
तुला राशि के जातकों के लिए सफेद रंग संतुलन और सामंजस्य का प्रतीक है। घर की पुताई में सफेद रंग का इस्तेमाल करने से रिश्तों में सामंजस्य बना रहता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
वृश्चिक राशि
शुभ रंग: लाल
वृश्चिक राशि के लिए लाल रंग ऊर्जा और जुनून का प्रतीक है। यह रंग घर में लगाने से आत्मविश्वास और साहस बढ़ता है। पूजा घर या मुख्य द्वार के आसपास इस रंग का इस्तेमाल शुभ माना जाता है।
धनु राशि
शुभ रंग: पीला
धनु राशि वालों के लिए पीला रंग ज्ञान और सकारात्मकता का प्रतीक है। घर की पुताई में पीले रंग का इस्तेमाल करने से खुशहाली और सफलता आती है। यह रंग विशेष रूप से बच्चों के कमरे और पूजा स्थान के लिए शुभ है।
मकर राशि
शुभ रंग: काला या नीला
मकर राशि के लिए काला और नीला रंग स्थिरता और गंभीरता का प्रतीक है। घर में इन रंगों का संतुलित उपयोग करने से सफलता और सम्मान मिलता है। खासतौर पर ऑफिस या स्टडी रूम में नीला रंग अच्छा माना जाता है।
कुंभ राशि-
शुभ रंग: काला या नीला
कुंभ राशि वालों के लिए भी काला और नीला रंग शुभ है। यह रंग बुद्धिमानी और क्रिएटिविटी को बढ़ावा देता है। ड्रॉइंग रूम या बेडरूम में इसका इस्तेमाल करने से घर का माहौल सकारात्मक बनता है।
मीन राशि-
शुभ रंग: पीला
मीन राशि वालों के लिए पीला रंग सौभाग्य और खुशहाली का प्रतीक है। घर में इस रंग की पुताई कराने से पारिवारिक सुख-शांति बनी रहती है। पूजा स्थान और लिविंग एरिया के लिए यह रंग उत्तम माना जाता है।










