Advertisement

राखी से पहले लाडली बहनों को CM मोहन यादव का गिफ्ट

बैंक अकाउंट में डाले जाएंगे 250 रुपए अतिरिक्त

Advertisement

रक्षा बंधन से पहले सीएम मोहन यादव ने प्रदेश की लाडली बहनों को बड़ी सौगात दी है। मोहन सरकार सावन माह यानी एक अगस्त को प्रत्येक लाडली बहनों के खाते में 250 रुपए ट्रांसफर करेंगी। ये प्रतिमाह जारी होने वाली 1250 रुपए से अलग राशि होगी। दरअसल, आज राजधानी भोपाल में मोहन कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। वहीं प्रदेश की बहनों को भी बड़ी सौगात दी है।

आज कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की घोषणा की कि सावन माह में प्रत्येक लाड़ली बहन के खाते में आने वाली एक तारीख को 250 रुपए अंतरित किए जाएंगे। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा भारतीय संस्कृति में सावन माह का विशेष महत्व है इसीलिए सरकार बहनों को ये तोहफ़ा दे रही है।

Advertisement

सावन माह में प्रत्येक लाडली बहन के खाते में आने वाली एक तारीख को ढाई सौ रुपए अंतरित किए जाएंगे और ये राशि प्रतिमाह जारी होने वाली 1250 रुपए की राशि से अलग होगी। लाडली बहनों को प्रतिमाह जारी होने वाले 1250 रुपए पूर्वानुसार उनके खाते में जारी किए जाएंगे। इसी के साथ जनप्रतिनिधि लाड़ली बहनों से राखी भी बंधवाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जनप्रतिनिधियों से रक्षाबंधन के पर्व पर सावन माह में अपने-अपने क्षेत्र की बहनों से राखी बंधवाने का आह्वान भी किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें