Advertisement

कल रवाना होगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन, 10 दिन और 9 रात का टूर

पुरी के साथ, गंगासागर, बैद्यनाथ, काशी और अयोध्या के दर्शन कर सकेंगे यात्री

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रेलवे एक बार फिर यात्रियों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने जा रही है जिसके लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाई जाएगी जो 27 मई को इंदौर से रवाना होगी। यह ट्रेन यात्रियों को पुरी, गंगासागर, बैद्यनाथ, काशी विश्वनाथ और अयोध्या के दर्शन करवाएगी। आईआरसीटीसी इस ट्रेन का संचालन करेगा। इस ट्रेन में तीन श्रेणी रहेगी जिसमें स्लीपर के साथ सेकंड और थर्ड एसी भी शामिल होगा। ट्रेन में एल-एचबी कोच लगाए गए हैं। ट्रेन 29 मई को ओडिशा के जगन्नाथपुरी पहुंचेगी।

यहां यात्री दर्शन करेंगे और दूसरे दिन सुबह यानी 30 मई को कोलकाता रवाना होंगे। कोलकाता पहुंचने के बाद सडक़ मार्ग से उन्हें गंगासागर ले जाया जाएगा जहां रात्रि में भोजन एवं विश्राम होगा। 31 मई की रात गंगासागर में रुकने के बाद यात्री दूसरे दिन सुबह 1 जून को कोलकाता के कालीमाता मंदिर में दर्शन करेंगे और रातभर यात्रा करेंगे। 2 जून को माधवपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से सडक़ मार्ग से बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने जाएंगे और फिर 3 जून को वाराणसी पहुंचकर भगवान काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। यहां से ट्रेन अयोध्या पहुंचेगी और श्रीराम लला के दर्शन करवाने के बाद 4 जून की शाम को इंदौर रवाना होगी और 5 जून को इंदौर पहुंचेगी।

Advertisement

किराया एक नजर में

10 दिन और 9 रात के इस टूर के लिए स्लीपर का किराया 17600 रुपए, थर्ड एसी के लिए 28500 और सेकंड एसी के लिए 37500 रुपए रहेगा। इसमें नाश्ता, लंच और डिनर शामिल रहेगा। भारतीय रेलवे भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए करीब 33 प्रतिशत रियायत भी दे रही है जो उपरोक्त कीमत में शामिल है।

Advertisement

यह रहेंगे बोर्डिंग पॉइंट

यात्रा के लिए बोर्डिंग पॉइंट इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नृसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और अनूपपुर।

Related Articles

Write a review