Bharat Jodo Yatra  : राहुल गांधी ने किये बाबा महाकाल के दर्शन

राहुल गांधी ने किये बाबा महाकाल के दर्शन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राहुल गांधी ने तपोभूमि में बने कीर्ति स्तंभ का किया लोकार्पण

राहुल गांधी और पूर्व सीएम कमल नाथ ने स्कूली बच्चों के साथ किया डांस

इंदौर रोड पर राहुल गांधी ने पंथपिपलई में ढाबे पर पी चाय, बच्चों से की बातचीत

उज्जैन:राहुल गांधी ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन और पूजा-अर्चना की। राहुल गांधी रुद्राक्ष की माला पहने नजर आए। उन्होंने धोती और सोले में महाकाल की पूजा की। वे 13 मिनट तक गर्भगृह में रहे। उन्होंने साष्टांग दंडवत होकर महाकाल को प्रणाम किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे।

भारत जोड़ो यात्रा का आज सातवां दिन हैं। मंगलवार सुबह 6 बजे यात्रा सांवेर से निकली। राहुल गांधी के साथ हजारों लोग है। यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही हैं। सुबह करीब 8 बजे यात्रा पंथपिपलई पहुंची। यहां बलराम जाट ढाबे पर कुछ देर के लिए राहुल गांधी रुके। उन्होंने चाय-नाश्ता किया।

बच्चों से भी बातचीत की। इस दौरान तराना विधायक महेश परमार सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे।यात्रा ने सांवेर से पंथपिपलई होकर उज्जैन जिले में प्रवेश किया। यात्रा में आगे युवतियां नृत्य करते हुए चल रही है। सैकड़ों की संख्या में तिरंगे लेकर युवा भी साथ हैं।

राहुल गांधी भगवान महावीर के दर्शन करने के बााद आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज से मिले, जैन समाज द्वारा उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात राहुल गांधी द्वारा तपोभूमि परिसर में बने कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण किया। राहुल गांधी के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।यहां राहुल गांधी और पूर्व सीएम कमल नाथ ने उनका स्वागत करने पहुंचे स्कूली बच्चों के साथ डांस किया।

Related Articles