Advertisement

भेराजी सम्मान समारोह 18 को

उज्जैन। म.प्र. में मालवी एवं निमाड़ी लोकसंस्कृति का प्रतिष्ठा प्रसंग भेराजी सम्मान 18 अप्रैल को कालिदास आकादमी में आयोजित किया जाएगा। मालवा लोककला एवं संस्कृति संस्थान के संयोजक-सचिव जयेश भेराजी ने बताया कि 38वें भेराजी सम्मान समारोह में इस वर्ष का भेराजी सम्मान प्रसिद्ध उद्घोषक लोकविद उदित तिवारी एवं लोकगायक, माचविद सुंदरलाल मालवीय को प्रदान किया जाएगा। आकाशवाणी के लोकप्रिय उद्घोषक एवं मालवी के लिए समर्पित उदित तिवारी गुणवत्तापूर्ण आयोजनों को प्रसारित करने के लिए विख्यात हैं। लोकगायक सुंदरलाल मालवीय अनेक राज्यों के प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत हैं। उल्लेखनीय है कि ’भेराजी सम्मान’ आकाशवाणी के बेजोड़ लोकगायक भेराजी (स्व. सीताराम वर्मा) की पुण्यतिथि 18 अप्रैल पर आयोजित होता है। भेराजी सम्मान समारोह के संस्थापक प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता, लोक संस्कृति के संवाहक और भेराजी के सुपुत्र स्व. कैलाश वर्मा हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पंचक्रोशी यात्रियों को पड़ाव पर मिले भोजन

उज्जैन। 24 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रही पंचक्रोशी यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सात दिनों तक समस्त पडावों पिंगलेश्वर, उंडासा, कायावरूणेश्वर करोहन, बिल्वकेश्वर अंबोदिया, धुंधुरेश्वर जैथल पर यात्रियों के लिए श्री महाकाल मंदिर प्रबंध समिति श्रद्धालुओं के लिए अन्नपूर्णा वाहन से भोजन तथा पीने के पानी की व्यवस्था करें। यह मांग श्री महाकाल शयन आरती भक्त परिवार संयोजक महेंद्र कटियार, खेमसिंह तोमर, शैलेंद्र दुबे, अनुदीप गंगवार, राहुल जायसवाल आदि ने कलेक्टर से की है। साथ ही कहा कि यदि यह कार्य प्रबंध समिति द्वारा किया जाता है तो हमारा भक्त परिवार इसमें सहयोगी बन सकता है। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह सूचना पटल लगाए जाएं ताकि यात्रियों का मार्ग प्रशस्त हो सके ।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें