Advertisement

फाग उत्सव के साथ गोविंद गोशाला का भूमिपूजन

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन रविवार को श्री महाप्रभुजी की बैठक मंगलनाथ रोड पर विशाल बाबा की आज्ञानुसार गोविंद गोशाला का भूमिपूजन अलंकार बाबा बड़ौदा के सानिध्य में हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि महापौर मुकेश टटवाल, पार्षद प्रकाश शर्मा, निगम सभापति कलावती यादव, जीवनलाल दिसावल, लक्ष्मीनारायण नीमा, गिरीश शास्त्री, सोनू गेहलोत, प्रहलाद नीमा, झोन अध्यक्ष आदि के मुख्य आतिथ्य में भूमिपूजन संपन्न हुआ। श्री वल्लभ वैष्णव मंडल युवा मंडल एवं महिला मंडल के संस्थापक वि_ल नागर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक जगदीश पांचाल ने दिया। संचालन वि_ल नागर द्वारा किया गया। अंत में आभार आनंद पुरोहित द्वारा व्यक्त किया गया।

गौशाला के भूमिपूजन के पश्चात महाराजश्री एवं बहू रानी द्वारा फाग उत्सव की शुरुआत कर सभी वैष्णव को गुलाल एवं टेसू से फाग उत्सव की शुरुआत की। पश्चात मंचासीन अतिथि महापौर एवं नगर अध्यक्ष ने स्वागत भाषण दिया एवं बाबा के आशीर्वचन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर राजेंद्र शाह, विशाल नीमा, अमित नागर, अमर दिसावल, नूपुर नीमा, वर्तिका नागर, पारूल शाह आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Write a review