Popup Image
Advertisement

ट्विशा शर्मा मर्डर केस: फरार आरोपी समर्थ सिंह पर शिकंजा, पासपोर्ट जब्ती और लुकआउट नोटिस की तैयारी

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपी और पेशे से वकील समर्थ सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने उसे देश छोड़कर भागने से रोकने के लिए पासपोर्ट जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी भी की जा रही है, ताकि वह किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा या एयरपोर्ट से बाहर न जा सके। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।

Advertisement

मामले की जांच में जुटी पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही है। इसी बीच जिला अदालत ने समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। जांच के लिए गठित एसआईटी ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिए हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

उधर, मृतका ट्विशा शर्मा के परिजनों ने अभी तक शव लेने से इनकार कर रखा है। परिवार आरोपी की मां और सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत से नाराज है। परिजनों ने मुख्यमंत्री निवास के बाहर प्रदर्शन करते हुए मामले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराने और दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम करवाने की मांग उठाई है।

Advertisement

भोपाल एम्स प्रबंधन ने लंबे समय तक शव मर्चुरी में रखने में असमर्थता जताई है। इसके बाद कटारा हिल्स थाना पुलिस ने शव की सुपुर्दगी और अंतिम संस्कार को लेकर जिला अदालत से कानूनी मार्गदर्शन मांगा है।

इसी बीच मामले में नया विवाद तब खड़ा हुआ, जब आरोपी पक्ष की ओर से अदालत में दाखिल जमानत आवेदन के कुछ हिस्से सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसमें आरोपी की मां गिरिबाला सिंह ने मृतका ट्विशा पर नशे की लत होने का आरोप लगाया है। हालांकि मृतका के परिवार ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत और आधारहीन बताया है

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें