तेजस फाइटर जेट क्रैश कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश

दुबई। भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट तेजस के क्रैश का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें जेट एयर शो दिखाने के दौरान अचानक से लडख़ड़ाने लगता है और क्रैश हो जाता है। यह विमान कल दुबई एयर शो में क्रैश हुआ था। हादसे में पायलट की मौत हो गई। क्रैश के वजह की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं। दुबई एयर शो में इंटरनेशनल विमानों का प्रदर्शन किया जाता है। दुनिया भर की मीडिया ने इस हादसे को प्रमुखता से कवर किया है।
Advertisement
Advertisement









