Advertisement

Bihar Exit Poll Result : 17 एजेंसियों के Exit Poll में NDA की सरकार

बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान खत्म होते ही मंगलवार शाम एग्जिट पोल आए। 17 एजेंसियों के पोल ऑफ पोल्स में बिहार में NDA को साफ बहुमत मिलता दिख रहा है।

Advertisement

243 सीटों की विधानसभा में NDA को 154 सीटें मिलने का अनुमान है। महागठबंधन को 83 सीटों पर सिमटता बताया जा रहा है, जबकि अन्य के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं। पिछले चुनाव में NDA को 125, महागठबंधन को 110 और अन्य को 8 सीटें मिली थीं। यानी इस बार NDA को करीब 29 सीटों का फायदा, जबकि महागठबंधन को 27 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।

भाजपा को सबसे ज्यादा 75 सीटें मिलने का दावा है, जबकि कांग्रेस को 13 सीटें बताई जा रही हैं। पहली बार चुनाव में उतरी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बेअसर नजर आ रही है।

Advertisement

उसे 3-5 सीटें मिलने का अनुमान है। बिहार में 243 सीटों पर 2 फेज में चुनाव हुआ। पहले फेज में 121 सीटों पर 65% वोटिंग हुई है। वहीं दूसरी फेज में रिकॉर्ड 68.5% मतदान हुआ है। रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें