Advertisement

प्याज से भरी पंचर ट्रॉली से टकराई बाइक वृद्ध की मौत

शाजापुर। शाजापुर में बाइक सवार बुजुर्ग व्यक्ति खड़ी ट्रॉली से टकराया गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार रात करीब 12 बजे लालघाटी थाना क्षेत्र में दुपाड़ा रोड पर हरण गांव के पास की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

प्याज से भरी एक पंचर ट्रॉली सडक़ किनारे खड़ी थी। ट्रैक्टर चालक ने ट्रॉली का पहिया खोलकर सडक़ पर छोड़ दिया था। हादसे में 60 साल का बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही लालघाटी थाना पुलिस और डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची। घायल को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल शाजापुर ले जाया गया। डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। टीआई अर्जुन सिंह मुजाल्दे के अनुसार, मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। गुरुवार देर रात शव को पोस्टमॉर्टम रूम में रखा गया है, जिसका आज शुक्रवार कानूनी कार्रवाई करने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Write a review