Advertisement

बाइक सवार को कार ने रौंदा, मौत

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। राघवी थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मदनलाल पिता हरिराम 38 वर्ष निवासी आक्याजस्सा थाना राघवी मामा से मिलने उनके गांव गया था। बाइक से वापस घर लौटते समय लवखेड़ी स्थित पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात कार चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी जिससे मदनलाल गंभीर घायल हो गया।

राहगिरों ने पुलिस को सूचना देकर घायल मदनलाल को अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे उज्जैन रैफर किया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मदनलाल के परिजनों को सूचना दी। उसके जीजा राजेन्द्र कुमार ने बताया कि मदनलाल मजदूरी करता था और उसके 3 बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दुर्घटना की वीडियो रिकार्ड हुई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें