Advertisement

ट्रॉली में घुसा बाइक सवार, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ा

भानेज के यहां हुई लडक़ी को देखने जा रहा था, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भानेज के यहां हुई लडक़ी को देखने जा रहा बाइक सवार बीती रात ग्राम लखाखेड़ी के समीप पीछे से ट्रॉली में घुस गया। उसे तुरंत आरडी गार्डी अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक का नाम सजन सिंह राजपूत पिता लालूसिंह निवासी ग्राम नारायणा के समीप है। भानेज बाबूसिंह ने बताया कि वह शुक्रवार रात करीब ८ बजे भानेज के यहां हुई लडक़ी को देखने ग्राम लखाखेड़ी जा रहे थे। वहां पहुंचने से पहले वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गए जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल महिदपुर के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रैफर कर दिया गया।

Advertisement

परिजन उन्हें लेकर आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टरों ने सजन सिंह को मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की दो बेटियां हैं और पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है।

Advertisement

Related Articles

Write a review