Advertisement

Birthday की पार्टी में युवक की पत्थर से कुचल कर हत्या

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात जन्मदिन की पार्टी में युवकों में विवाद हो गया। पार्टी में शामिल युवकों ने एक युवक की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

दो युवकों की हालत गंभीर है। पार्टी में शराब और गांजा का नशा किया गया था। एक आरोपित को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है।

घटना लवकुश चौराहा के समीप स्थित खाली मैदान की है। रात करीब 12:30 बजे भवानी नगर निवासी पवन चौहान, अंकित शर्मा, रोहित, सत्तु उर्फ सत्येंद्र सहित अन्य लोग शामिल हुए थे। पार्टी पवन के दोस्त प्रशांत के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रखी गई थी।

Advertisement

इसी दौरान आपस में विवाद हुआ और आरोपित सत्तु ने व उसके साथियों ने पवन की हत्या कर दी।स्वजन के मुताबिक घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। दो घायल अंकित व रोहित की आवाज सुनकर चौकीदार ने डायल-100 पर काल लगाया।

पुलिसकर्मी तीनों को अस्पताल ले गए लेकिन पवन को मृत बता दिया। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। सिर को पत्थरों से कुचला गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें