Advertisement

BJP से दावेदारों की संख्या ज्यादा

विधानसभा चुनाव 2023, दोनों दलों के दावेदार हुए सक्रिय

Advertisement

भाजपा से दावेदारों की संख्या ज्यादा

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस, भाजपा दोनों दलों के वरिष्ठ नेता सक्रिय हो गए हैं और चुनाव जीतने के लिए रणनीतियां बनाना शुरू कर दी है। उज्जैन जिले की बडऩगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा से दावेदारी करने वालों के नाम 10 से ज्यादा है जो कि चर्चा का विषय है। जबकि कांग्रेस से वर्तमान विधायक सहित अन्य नेताओं के नाम दावेदार के तौर पर चल रहे हैं।

Advertisement

इस विधानसभा क्षेत्र में राजपूत और ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या अधिक है। इसके अलावा अन्य समाज के लोग भी निवास करते हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में अभी तक कांग्रेस 5, भाजपा 6 एवं एक-एक बार संयुक्त सोशल पार्टी भारतीय क्रांतिदल एवं जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है। इस प्रकार इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ६ बार विजयश्री हासिल प्राप्त हुई।

भाजपा से जिन नेताओं के नाम चर्चा में हैं, उनमें पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई, मुकेश पण्ड्या, अभय टोंग्या, जितेन्द्र पण्ड्या, शिवराम जाट, दशरथ पण्ड्या, उषा सोनी, गणेश रावल, मधु राजावत, सुकमाल जैन, राजा ठाकुर, संजय शर्मा, विजय चौधरी, सोहनसिंह गुर्जर, कृष्णचन्द्र यादव आदि हैं। जबकि कांग्रेस से विधायक मुरली मोरवाल, पूर्व विधायक वीरेन्द्रसिंह सिसौदिया, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल, राजेन्द्रसिंह हरनावदा, मोहनसिंह पलदूना, होशियारसिंह राजावत आदि शामिल हैं।

Advertisement

पिछली बार हुई थी बगावत

सन् 2018 में भाजपा ने पूर्व विधायक उदयसिंह पण्ड्या के पुत्र जितेन्द्र पण्ड्या को टिकट देने का निर्णय लिया और उसके बाद संजय शर्मा को टिकट दे दिया। जिससे नाराज होकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बडऩगर से लोकशक्ति भवन संभागीय कार्यालय उज्जैन पहुंचे और नारेबाजी की।

पण्ड्या रहे तीन बार विधायक

इस विधानसभा क्षेत्र से उदयसिंह पण्ड्या तीन बार विधायक रहे जबकि दो बार विधायक बनने वालों में कन्हैयालाल मेहता, अभयसिंह झाला, शांतिलाल धबाई का नाम शामिल हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें