Advertisement

BJP की घोषणा-पत्र समिति में दो सेवानिवृत्त IAS

भाजपा की घोषणा-पत्र समिति में दो सेवानिवृत्त आईएएस

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

कभी उज्जैन में पदस्थ रहे एक कलेक्टर तो दूसरे नगर निगम आयुक्त….

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:मध्यप्रदेश में चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा ने चुनाव प्रबंधन समिति, घोषणा पत्र समिति और जिला संयोजकों की घोषणा की है। घोषणा पत्र समिति के प्रमुख,सह-प्रमुख के अलावा १७ सदस्य शामिल किए गए है। इस समिति में दो रिटायर्ड आईएएस अफसरों को भी शामिल किया है। खास बात यह कि इन दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों उज्जैन से नाता रहा है। एक उज्जैन कलेक्टर के तौर पर कार्य कर चुके है,तो दूसरे नगर निगम आयुक्त रहे है।

Advertisement

भाजपा की घोषणा पत्र समिति शामिल कवीन्द्र कियावत उज्जैन कलेक्टर और एसएनएस चौहान करीब 25 वर्ष पहले उज्जैन नगर निगम आयुक्त रह चुके है। कियावत भोपाल संभागायुक्त और चौहान पन्ना कलेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए है। चौहान लगभग दो साल आयुक्त रहे और उन्हीं के कार्यकाल के दौरान नगर निगम का मुख्यालय ताबड़तोड़ गोपाल मंदिर स्थित भवन से आगर रोड़ स्थित वर्तमान शिवाजी भवन में स्थानांतरित किया गया था। कुशल प्रशासक और प्रबंधक के तौर पर चौहान से उज्जैन में अपने कार्य की अलग छाप छोड़ी थी।

कियावत के नेतृत्व में सिंहस्थ का आयोजन

Advertisement

भाजपा की घोषणा पत्र समिति कवीन्द्र कियावत शामिल की छबि सख्त प्रशासक के तौर पर रही। शासन ने कियावत को सिंहस्थ के कामों को अंजाम तक पहुंचने की जिम्मेदारी देकर उज्जैन पदस्थ किया था। उन्होंने इस दायित्व को मेहनत और जतन के साथ पूर्ण किया। सिंहस्थ के कामों को पूर्ण करने के लिए कियावत द्वारा निर्माण और प्रोजेक्ट स्थल पर प्रारंभ की गई ‘स्टैंड-अप मिटिंग’ प्रदेशभर में चर्चा का विषय रहा, इसके सार्थक परिणाम भी उस वक्त देखने को मिले थे। सिंहस्थ के पहले सभी कार्यो को पूर्ण कराने में कियावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनके दूरदर्शी प्रबंधन और नेतृत्व सिंहस्थ 2016 का सफल संचालन आयोजन किया गया। इसमें करोड़ों श्रद्धालुओं का उज्जैन आगमन हुआ था।

कवींद्र कियावत 63 साल की उम्र में थके नहीं, सेवानिवृत्त होने के बावजूद युवाओं की तरह उन्होंने लक्ष्य बनाया और अपनी मोटरसाइकिल उठाई और निकल पड़े सफर पर। भोपाल संभागायुक्त पद से सेवानिवृत्त के बाद कवीन्द्र कियावत ने कुछ ही माह पहले बुलेट पर नर्मदा परिक्रमा पूरी की।

यह भी है घोषणा पत्र समिति- भाजपा की घोषणा पत्र समिति में प्रमुख जयंत मैलया, सह प्रमुख प्रभात झा के अलावा पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला, अजय विश्नोई के साथ मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल सिंह आर्य, लता वानखेड़े, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धुर्वे, सांसद सिंह सोलंकी, डीडी उइके, राज्यवर्धन सिंह, अजय प्रताप सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस कवींद्र कियावत, दीपक विजयवर्गीय, सेवानिवृत्त आईएएस एसएनएस चौहान, अतुल सेठ, मनोज पाल यादव, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और डॉ. विनोद मिश्रा शामिल हैं।

Related Articles