BJP महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल की जीत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। नगर निगम चुनाव में महापौर एवं 54 वार्डो के लिए 6 जुलाई को हुए मतदान की मतगणना का कार्य आज शा.इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ ।उज्जैन शहर में एक बार BJP का कब्जा हो गया है।
भाजपा महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी को हरा दिया। हालांकि, यहां जीत का अंतर महज 923 वोट हैं। भाजपा प्रत्याशी टटवाल को 1 लाख 34 हजरा 240 वोट मिले हैं। कांग्रेस को 1 लाख 33 हजार 317 वोट मिले हैं। इस बीच प्रात: 8 बजे कलेक्टर एवं पर्यवेक्षक की उपस्थिति के बीच स्ट्रांग रूम खोला गया तथा मतगणना हेतु ईवीएम मशीनों को शा. इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रथम एवं द्वितीय तल पर स्थित हॉल क्रं.1 एवं 2 में पहुंचाना शुरू किया गया।
कलेक्टर आशीषसिंह के अनुसार सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।इधर प्रात: 7 बजे से भाजपा एवं कांग्रेस के मतगणना अभिकर्ता मतगणना स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए थे। इधर कांग्रेस एवं भाजपा के महापौर एवं पार्षद प्रत्याशी देवदर्शन करने में जुटे हुए थे। प्रात: 8 बजे स्ट्रांग रूम खुलते ही हलचल प्रारंभ हो गई थी। भारी पुलिस बल मतगणना केंद्र एवं शहर के विभिन्न स्थलों पर सुबह से ही तैनात हो गया था।
नगर निगम चुनाव में मतदाता की स्थिति
कुल मतदाता : 4,61,103
पुरूष मतदाता: 230879
महिला मतदाता: 230177
थर्ड जेंडर: 47
6 जुलाई को हुए मतदान की स्थिति
पुरूषों ने मतदान किया: 143821
महिलाओं ने मतदान किया: 130619
थर्ड जेंडर ने मतदान किया: 21
मतदान का कुल प्रतिशत: 59.52
नगर निगम में 1979 से 2020 तक 9 महापौर रहे हैं।
राधेश्याम उपाध्याय- 12 अक्टूबर 1979 से 9 मई 1980
इंदिरा त्रिवेदी- 5 जनवरी 1995 से 17 फरवरी 1996
प्रेमनारायण यादव- 17 फरवरी 1996 से 23 मार्च 1996
अंजु भार्गव- 23 मार्च 1996 से 17 जून 1999
शीला क्षत्रिय- 18 जून 1999 से 4 जनवरी 2000
मदनलाल ललावत- 27 जून 2000 से 26 जून 2005
सोनी मेहर- 9 अगस्त 2005 से 8 अगस्त 2010
रामेश्वर अखंड- 18 अगस्त 2010 से 11 अगस्त 2015
मीना जोनवाल- 4 सितंबर 2015 से 3 सितंबर 2020 तक












