इंदौर में भाजपा ने फोड़ा बड़ा राजनीतिक बम,BJP में शामिल कांग्रेस प्रत्याशी

By AV NEWS 1

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम ने चुनाव लड़ने से मना किया, नाम वापस लिया

इंदौर में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने मैदान छोड़ दिया है। उन्होंने सोमवार को भाजपा विधायक रमेश मेंदोला के साथ कलेक्टर कार्यालय जाकर नामांकन वापस ले लिया। कलेक्टर कार्यालय में नामांकन वापस लेने के बाद अक्षय कांति बम सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा भी जॉइन कर ली।

मंत्री विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा कि इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम का भाजपा में स्वागत है।

Share This Article