Popup Image
Advertisement

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा : देशवासियों के यश की प्रार्थना की

उज्जैन छोडऩे से पहले पदाधिकारियों और प्रमुख पार्षदों से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की मुलाकात, पैर छूने से किया मना

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मार्ती की। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान का ध्यान भी लगाया। उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल साथ थे।

भस्मार्ती के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने नवीन और खंडेलवाल का अभिनंदन किया। यहीं उन्होंने मीडिया से हल्की-फुल्की बात की। नवीन ने कहा कि उन्होंने भगवान श्री महाकालेश्वर से देशवासियों के लिए यश और समृद्धि की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की प्रार्थना भी की है। उज्जैन आया था तो श्री महाकालेश्वर के दरबार में आना ही था। भस्मार्ती के बाद नवीन होटल विक्रमादित्य पहुंचे और थोड़ी देर विश्राम किया। उज्जैन से निकलने से पहले उन्होंने भाजपा पार्षद, नगर और जिला पदाधिकारियों को हेलीपैड पर मिलने बुलाया।

Advertisement

यहां सभी से मुलाकात की। पार्षदों को कल शाम ही हेलीपैड पर आने की सूचना दी गई थी। बावजूद इसके 18 पार्षद ही पहुंचे। इस बीच पार्षद आशिमा सेंगर के पति गौरवसिंह ने नवीन के पैर छूने की कोशिश की तो उन्होंने मना कर दिया। वरिष्ठ पार्षद शिवेंद्र तिवारी से उन्होंने हाथ मिलाया और कामकाज की जानकारी ली। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस दौरान अपने सिर पर पहनी पगड़ी उतारकर तिवारी को पहना दी। सभी का हाल-चाल जानने के बाद नवीन ग्रीन रूम में चले गए। सुबह करीब 10.00 बजे वे इंदौर रवाना हो गए। यहां से वे पंजाब जाएंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें