BJP का सदस्यता अभियान : उज्जैन नगर Top 10 में

मंडल अध्यक्ष बनने सौ नए सदस्य बनाना जरूरी, सभी टारगेट पूरा करने में लगे हैं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। इस अभियान में एमपी को दो करोड़ नए सदस्य बनाने हैं। इस सदस्यता अभियान में बूथ अध्यक्ष से लेकर मंत्री, विधायक, सांसद से लेकर सभी पदाधिकारियों को नए सदस्य बनाने का टारगेट दिया गया है। सब टारगेट पूरा करने में लगे हैं।

मंडल अध्यक्ष बनने सौ नए सदस्य बनाना जरूरी है। भाजपा केंद्रीय संगठन ने पॉलिटिक्स ऑफ परफॉरमेंस के फॉर्मुले पर तय किया है कि अब पार्टी का काम करने वालों को सरकार और संगठन में मौका देगी। बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष बनने के लिए कम से कम सौ नए सदस्य बनाने जरूरी होंगे।

सांसद-विधायक इसलिए परेशान
सांसद-विधायक को अपना लक्ष्य पूरा करने में परेशानी आ रही है। दरअसल पार्टी ने इनके अलावा महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष को 15 हजार, नपा अध्यक्ष को 10 हजार, जिला पंचायत सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष और जनपद अध्यक्ष को 5 हजार, जनपद सदस्य को 1 हजार, पार्षद को अपनी वोट संख्या के 40 फीसदी सदस्य बनाना है। जबकि प्रत्येक पदाधिकारी को कम से कम 200 व सक्रिय कार्यकर्ता को 100 सदस्य बनाना अनिवार्य है।

अभियान शुरू होने के बाद माननीयों ने जब उनके साथ काम करने वालों को कहा कि उनके नंबर यानी सांसद, विधायक के नंबर से सदस्य बनाए लेकिन कार्यकर्ताओं ने पहले अपना लक्ष्य पूरा करना शुरू कर दिया। तकनीकी पेंच यह है कि एक बार कोई किसी के रेफरल कोड से सदस्य बन गया तो फिर जितने भी सदस्य बनाएगा, तो वह अपने नाम से सदस्य नहीं बना सकता। या तो उसे नया नंबर लेकर सदस्य बनाना होंगे या फिर सभी सदस्य रेफरल कोड वाले के खाते में जुड़ते जाएंगे।

सदस्यता के मामले में निगरानी

भाजपा सदस्यता अभियान के डेटा की प्रतिदिन भोपाल और दिल्ली से निगरानी हो रही है। इसी आधार पर एक पखवाड़े की रिपोट्र बनाकर संबंधित जिलों को सदस्यता में उनकी स्थिति के बारे में अवगत कारया गया है। सदस्यता के मामले में सबसे टॉप 10 जिले और खराब प्रदर्शन वाले जिलों की स्थिति को बताया गया है। अभियान में अच्छा काम करने वाले १० क्षेत्रों में उज्जैन नगर छटवें स्थान पर है। सदस्यता के मामले में सबसे टॉप 10 जिले है।

मंदसौर,इंदौर नगर, इंदौर ग्रामीण, अशोकनगर, भोपाल ग्रामीण, उज्जैन नगर, जबलपुर नगर, सिंगरौली, भोपाल नगर, पन्ना है। सदस्यता अभियान में मुरैना, बुरहानपुर, बड़वानी, भिंड, श्योपुर, खंडवा, हरदा, झाबुआ, दतिया, उमरिया जिले की स्थिति ठीक नहीं है।
अभियान में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। सदस्यता को लेकर सभी कार्यकर्ता जुटे हुए है। अभियान की अंतिम तिथि बढऩे की संभावना है। ऐसे में उज्जैन नगर/ग्रामीण में टारगेट पूरा कर लिया जाएगा। -विवेक जोशी, उज्जैन भाजपा नगर अध्यक्ष

Related Articles