Advertisement

लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह पकड़ाया, जुलूस भी निकाला

सात लोगों का गिरोह चला रहा था रैकेट, नाबालिग सहित 6 पकड़ाए, एक फरार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

नागदा/उज्जैन। बिछड़ोद गांव के बाद अब नागदा में भी लव जिहाद का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नाबालिग सहित छह युवकों को दबोचा है। ये सभी लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे। नाबालिग को छोडक़र पुलिस ने अन्य आरोपियों का जुलूस भी निकाला। एसपी ने गश्त टीम व जांच करने वाली टीम के सभी सदस्यों को दस-दस हजार रुपए इनाम में देने की घोषणा की है।

दरअसल, बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात बिरलाग्राम पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान टीम ने बीसीआई के खंडहर में घूमते हुए कुछ संदिग्धों को रोका। पुलिस को देखकर वे भागे लेकिन इसी बीच मोबाइल, पैनड्राइव वहीं गिर गए। टीम ने उनके मोबाइल व पैन ड्राइव टीआई को सौंप दिए। उन्हें बताया हम गश्त पर थे तब कुछ संदिग्धों को रोकने की कोशिश की तब वे भाग गए। टीआई ने मोबाइल देखे तो चौंक गए। उसमें कई अश्लील वीडियो मिले। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इसकी इस संबंध में पूरी जानकारी दी है।

Advertisement

मामले की जांच शुरू की

पुलिस टीम ने जांच करते हुए मोबाइल के आधार पर धरपकड़ शुरू की। पुलिस ने वीडियो में नजर आ रही लड़कियों की शिनाख्त कर उन्हें परिजनों के साथ थाने बुलाकर पूछताछ की। लड़कियों ने पुलिस को बताया था कि इन लडक़ों ने उन्हें प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके वीडियो बनाए जा रहे हैं। एक आरोपी ने वीडियो बनाया और एक लडक़ी को ब्लैकमेल किया। इस प्रकार यह सिलसिला अन्य लड़कियों के साथ भी चला। इस तरह गिरोह के सात आरोपियों ने चार साल में कई लड़कियों से संबंध बनाए। पुलिस ने चार पीडि़ताओं की शिकायत पर सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement

मोबाइल नहीं गिरता तो कांड उजागर नहीं होता: चारों लड़कियां इन बदमाशों के चंगुल में फंसी हुई थीं। बदनामी के डर से वह किसी को कुछ बता भी नहीं पा रहे थीं। गनीमत यह रही कि गश्ती टीम को मोबाइल मिल गए वरना यह कांड उजागर नहीं होता। नागदा पुलिस ने मोबाइल और लड़कियों द्वारा दिए गए बयान के आधार पर धरपकड़ शुरू की।

इस गिरोह का सरगना इंदिरा कॉलोनी निवासी सूफियान पिता सलीम, रंगोली गार्डन के पीछे रहने वाला सोहेल, चंबल कॉलोनी में रहने वाला तोहिद, चेतनपुरा में रहने वाला उस्मान और वीरू के अलावा एक नाबालिग को पुलिस ने पकड़ लिया। एक फरार बताया जा रहा है।

Related Articles

Write a review